Pages

Friday, 23 November 2012

पहला एंड्रॉयड कैमरा लांच

सैमसंग ने आखिरकार अपने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला डिजिटल कैमरा भारत में लॉन्च कर दिया है। इसका नाम गैलक्सी कैमरा है। इसे कंपनी ने कुछ महीनों पहले हुए बर्लिन IFA  में लॉन्च किया था। इस कैमरे की कीमत 29,900 रुपए रखी गई है और इसे खरीदने पर आपको एयरटेल की ओर से 1 GB  का 3G डाटा भी मिलेगा।

यह हाइब्रिड डिवाइस एंड्रॉयड जैलीबीन 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ है। इसमें 4.8 इंच की HD सुपर क्लियर LCD स्क्रीन लगी हुई है। इस कैमरे के 16 मेगापिक्सल CMOS सेंसर के ज़रिए कम रोशनी में भी बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें खींची जा सकती है। यह 21X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ है।

एक मोबाइल फोन की तरह इस कैमरे में सारे फीचर हैं आप चाहें तो 3 जी और Wi-Fi से भी इसे कनेक्ट कर सकतें हैं। इसकी इंटरनल मेमोरी 8 जीबी की है। इसमें 1.4GHz का प्रोसेसर लगा हुआ है।

No comments:

Post a Comment